Baarish Me Bilaspur ka Ration kharab : बारिश ने खोली राशन व्यवस्था की पोल! गरीबों के अनाज पर फिरा पानी, दुकानों से आई चौंकाने वाली तस्वीरें
बिलासपुर में मूसलाधार बारिश और जलभराव के बाद सरकारी राशन दुकानों में भारी नुकसान सामने आया है। 50 से अधिक उचित मूल्य दुकानों में हजारों क्विंटल खाद्यान्न, शक्कर, नमक और अन्य राशन सामग्री पानी में भीगकर खराब हो गई, जबकि कई सरकारी दस्तावेज भी नष्ट हो गए।
Baarish Me Bilaspur ka Ration kharab
- बैमा-नगोई, टिकरापारा और मस्तूरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान।
- चावल, शक्कर, नमक समेत जरूरी राशन सामग्री बर्बाद।
- राशन दुकानदारों ने शासन से मुआवजे की मांग की।
बिलासपुर : Baarish Me Bilaspur ka Ration kharab : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव का असर अब तक सामने आ रहा है। पानी उतरने के बाद जिले की सरकारी राशन दुकानों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। जलभराव के कारण हजारों क्विंटल खाद्यान्न पानी में भीगकर खराब हो गया है। शक्कर, नमक, चावल और अन्य आवश्यक राशन सामग्री के साथ कई सरकारी दस्तावेज भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं।
कई स्थानों पर राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित
आपकों बता दें की जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 50 से अधिक उचित मूल्य दुकानों को नुकसान पहुंचा है जिससे कई स्थानों पर राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। Bilaspur Waterlogging बैमा-नगोई, टिकरापारा और मस्तूरी क्षेत्र की दुकानों में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है। राशन दुकान संचालकों का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं थी फिर भी उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने शासन से मुआवजे की मांग की है प्रशासन ने प्रभावित दुकानों का सर्वे शुरू कर दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई तथा राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें
- SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
- Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
- Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Facebook


