Bilaspur News Today: गौशाला में अचानक मचा बवाल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल, 23 मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप
Bilaspur News Today: गौशाला में अचानक मचा बवाल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल, 23 मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप
Bilaspur News Today | Photo Credit: AI
- गौशाला में 23 गायों की मौत
- गायों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
- चारे-पानी की कमी से मौत की आशंका
बिलासपुर: Bilaspur News Today जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौशाला में 23 गायों की मौत हो गई। अब घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने गौशाला में गायों की देखरेख को लेकर सवाल उठाए हैं।
Bilaspur News Today बताया जा रहा है कि चारे और पानी की कमी के चलते गायों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गौशाला का संचालन वासुदेव सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। गायों की मौत के पीछे लापरवाही या कोई दूसरी वजह रही है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
बिलासपुर: ओखर गांव में गौशाला में 23 गायों की मौत
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @BilaspurDist | Bilaspur | #Bilaspur | @CGPoliceDept | @bsppolicecg https://t.co/qW0KOMT8Ek
— IBC24 News (@IBC24News) August 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 29 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
- Andhra Pradesh Road Accident News: यात्रियों से भरी बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


