बीच बाजार लाखों की लूट, हाथ से बैग छीनकर फरार हुए नकाबपोश, कैमरे में कैद हुई वारदात

looted in the middle of the market ; बैंक से पैसे निकालकर अधेड़ व्यक्ति मार्केटिंग के लिए बाजार आए हुए थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। वारदात का CCTV फूटेज सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

बीच बाजार लाखों की लूट, हाथ से बैग छीनकर फरार हुए नकाबपोश, कैमरे में कैद हुई वारदात
Modified Date: November 21, 2024 / 07:25 pm IST
Published Date: November 21, 2024 7:17 pm IST

बिलासपुर: looted in the middle of the market बिलासपुर में सरेराह अधेड़ से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने अधेड़ से साढ़े तीन लाख रुपए की लूट की है। बैंक से पैसे निकालकर अधेड़ व्यक्ति मार्केटिंग के लिए बाजार आए हुए थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। वारदात का CCTV फूटेज सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

read more:  नेपाल के राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल द्विवेदी को मानद उपाधि से सम्मानित किया

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शासकीय अधिकारी अवनीश सोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्रा से साढ़े 3 लाख रुपए निकालकर मार्केटिंग के लिए सदर बाजार आए हुए थे। इसी बीच करोना चौक के पास बाइक सवार दो नकाबपोशों ने झपट्टा मारकर उनसे पैसे से भरा थैला लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है। CCTV फूटेज के आधार पर आरोपियों की पातासाजी की जा रही है। लेकिन इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है कि अब लोग दिन दहाड़े सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है या फिर पीड़ित का हाथ मल कर ही रह जाना होगा।

read more:  धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाती हैं ईसाई लड़कियां… 36 में से 29 परिवार… Renuka Singh का बड़ा बयान

read more:  नेपाल के राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल द्विवेदी को मानद उपाधि से सम्मानित किया

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com