Bilaspur News: वकील ने अपनी ही क्लाइंट से किया दुष्कर्म, तलाक केस को लेकर महिला से बढ़ाई थी नजदीकियां

Ads

Bilaspur News: महिला के कोर्ट आने-जाने के दौरान वकील ने नजदीकियां बढ़ाई थी। इसके बाद उसने महिला से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया।

  •  
  • Publish Date - November 4, 2025 / 03:50 PM IST,
    Updated On - November 4, 2025 / 05:14 PM IST
HIGHLIGHTS
  • वकील ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया
  • वकील ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की
  • पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: Lawyer raped client, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में न्याय दिलाने वाले सख्श ने अपने ही क्लाइंट को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जी हां, बिलासपुर में एक वकील ने अपने क्लाइंट से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है वकील ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। दोनों में तलाक केस के दौरान दोस्ती हुई थी।

महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट

Bilaspur News, महिला के कोर्ट आने-जाने के दौरान वकील ने नजदीकियां बढ़ाई थी। इसके बाद उसने महिला से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। वहीं जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वकील ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पवन अवस्थी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन्हे भी पढ़ें: