CG IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, साय सरकार ने इतने IPS अफसरों का किया तबादला, प्रशांत अग्रवाल अब मिली ये जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, साय सरकार ने इतने IPS अफसरों का किया तबादला, IPS Officers Transferred in Chhattisgarh
CG Transfer News. Image Source- IBC24
रायपुर। CG Transfer News: राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इसके तहत प्रशांत कुमार अग्रवाल और जी.सी. जायसवाल को स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत कुमार अग्रवाल को S4C में IG तथा जी.सी. जायसवाल को S4C में DIG की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CG Transfer News: दोनों अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय और राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच S4C में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


