छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि
बिलासपुर, 24 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर इलाके को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।
पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.जी एस तंवर ने बताया कि बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 5037 मुर्गियां थी जिनमें से करीब 4400 की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि 23 मार्च को भोपाल और पुणे लैब में संक्रमित मुर्गियां के नमूने भेजे गए थे जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
भाषा सं संजीव
धीरज
धीरज

Facebook


