CG News: स्कूल में आकर प्रिंसिपल से ऐसी डिमांड करने लगा भाजपा नेता, मना किया तो करने लगा मारपीट, FIR दर्ज

स्कूल में आकर प्रिंसिपल से ऐसी डिमांड करने लगा भाजपा नेता, BJP leader came to the school and started making such demands from the principal.

CG News: स्कूल में आकर प्रिंसिपल से ऐसी डिमांड करने लगा भाजपा नेता, मना किया तो करने लगा मारपीट, FIR दर्ज

Reported By: Netram Baghel,
Modified Date: September 29, 2025 / 12:10 am IST
Published Date: September 28, 2025 9:31 pm IST

सक्तीः जिले के डभरा ब्लॉक के सिंघीतराई के शासकीय हाईस्कूल स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने स्कूल के प्रिंसिपल के साथ मारपीट की है। मारपीट करने वाले के खिलाफ प्रिंसिपल ने डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल सिंघीतराई के हाई स्कूल में पदस्थ प्रिंसिपल ने डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था, तब भाजपा नेता अमृत डडसेना ने कार्यक्रम के दौरान स्कूल में आकर अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं कई तरह धमकी भी देने लगा। प्रिसिपल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि उसके द्वारा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों के नाम से प्रिंसिपल से दस से पंद्रह हजार का मांग किया जाता था। जब प्रिंसिपल ने पैसे देने से मना किया तब उसके द्वारा स्कूल में जाकर मारपीट किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वर्तमान में जनपद सदस्य का पति है।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।