रायपुरः CG Politics: छत्तीसगढ़ में आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के साथ-साथ कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सभी विधायकों को पार्टी के 9 से 21 जून तक के आगामी कार्यक्रम के लिए टास्क दिया। विधायकगण मोदी सरकार के 11 सालों कार्यकाल व उनकी उपलब्धियों जन-जन तक ले जाएंगे। इसके लिए आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री-विधायक शामिल होंगे।
CG Politics: मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को योग दिवस को व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। 25 जून को आपातकाल पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान आपातकाल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उस समय यातना सहने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के दिन प्रत्येक मतदान केंद्रों तक कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसमें विधायक और मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
योग दिवस 2025 के कार्यक्रम में क्या शामिल है?
21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में योग शिविर आयोजित होंगे। इसमें आमजन के साथ मंत्री और विधायक भी भाग लेंगे।
25 जून को आपातकाल से जुड़ा क्या कार्यक्रम है?
25 जून को आपातकाल की स्मृति में कार्यक्रम होंगे, जिनमें उस समय यातना झेलने वालों को सम्मानित किया जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रचार किया जाएगा।
23 जून को क्या आयोजन होगा?
23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम क्या है?
यह एक वृक्षारोपण अभियान है जिसमें लोग अपनी माता के नाम से एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।