‘मिशन-76’ का टारगेट.. एजेंडा है सेट! 2023 के लिए BJP का ‘नया प्लान’! आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ads

'मिशन-76' का टारगेट.. एजेंडा है सेट! 2023 के लिए BJP का 'नया प्लान'! BJP sets new agenda for 2023 vidhansabha elections

  •  
  • Publish Date - July 29, 2022 / 11:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

(रिपोर्टः सौरभ सिंह परिहार) रायपुरः BJP sets new agenda  छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता वापसी के लिए बैचेन है। डी पुरंदेश्वरी लगातार दौरा कर बीजेपी नेताओँ और कार्यकर्ताओँ में सामंजस्य बिठाने और उन्हें चार्ज करने में जुटी है। मंथन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। चुनावी रणनीति को धार देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने बीजेपी ने मिशन-76 का टारगेट सेट किया है। क्या है बीजेपी का नया एजेंडा और बीजेपी की नई रणनीति उसे 2023 में सफलता दिलाएगी।

Read more : जिला अध्यक्षों की रेस.. कहीं आरोप, कहीं क्लेश! आखिर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए सिर फुटव्वल क्यों मची?

BJP sets new agenda  2023 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। सत्ता में वापसी के लिए पिछली हार की वजहों से सबक लेकर और उन कमियों को दूर करने बीजेपी लगातार चिंतन-मंथन कर रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी मिशन 23 की तैयारियों को धार देगी तो 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। 76 विधानसभा में वरिष्ठ नेताओं को ये जिम्मदारी दी गई है जबकि 14 विधानसभा में मौजूदा विधायक ही प्रभारी होंगे। ये सभी प्रभारी समय-समय पर प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी को रिपोर्ट सौंपेगे। साथ ही संगठन की बेहतरी और राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आक्रमण रणनीति बनाने में भी सहयोग करेंगे।

Read more :  शादी के स्टेज में दूल्हे ने साली के साथ कर दिया कुछ ऐसा… देखकर मेहमानों ने भी बंद कर ली अपनी आखें 

प्रदेश में 2018 से पहले हुए 3 चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जीत और हार का औसतन अंतर 1% ही रहा, लेकिन 2018 के चुनाव में ये अंतर 10% तक पहुंच गया। जिसे पाटने के लिए बीजेपी को काफी मेहनत करनी होगी। बीजेपी के मिशन 76 पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि बीजेपी कुछ भी कर ले उनकी जीत नहीं होगी। फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 है और कांग्रेस भूपेश ,सरकार की योजनाओं के जरिए 2023 में जीत को लेकर आश्वस्त है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तो नारा भी दे रहे हैं कि 2023 में 75 पार तो दूसरी ओर बीजेपी ने भी सत्ता में वापसी के लिए मिशन76 वाला प्लान तैयार किया है। अब देखना है कि कौन किस पर भारी पड़ता है?

Read more : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज भी 1500 से अधिक नए मरीजों की पहचान, 6 लोगों ने तोड़ा दम