CG News: दो राज्यों से सीधे जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का ये जिला, इस नदी पर बनेगा पुल, मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात
तीन राज्यों से सीधे जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का ये जिला, इस नदी पर बनेगा पुल, Bridge will be constructed in Jashpur
रायपुरः CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा। साथ ही व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
CG News: वर्तमान में इस मार्ग पर स्थित सकरा पुल बरसात के मौसम में बड़ी समस्या बन जाता था। जलस्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित हो जाता था और ग्रामीणों एवं राहगीरों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ती थी। लंबे समय से क्षेत्रवासी उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है। पुल निर्माण से हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों का मानना है कि नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल जशपुर जिले के लिए विकास का नया द्वार साबित होगा तथा राज्य के दूरस्थ अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- Smartphone Tips: फोन की स्पीड हुई कम और डिवाइस हो रहा है गर्म? कहीं ये आने वाले बड़े खतरे की चेतावनी तो नहीं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
- CG Infiltrators Rohingya Controversy: बंगाल में BJP की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों पर सियासत तेज, सरकार से इस कांग्रेस नेता ने कर दी ये डिमांड, विधायक मिश्रा ने दिया करारा जवाब
- Meesho Share Price: रॉकेट की तरह भागा Meesho का शेयर, लेकिन एक्सपर्ट्स के टारगेट प्राइस ने सबको कर दिया हैरान!
- Vasudha Upcoming Twist: पकड़ी गई बड़ी चोरी! करिश्मा के हाथ लगी, मित्तल की ‘नकली दाढ़ी’.. क्या ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा, देव का पूरा खेल?
- Chipkali Bhagane Ke Upay: घर में छिपकलियों ने कर रखा है आतंक? तो ये है बिना मारे भगाने का सबसे आसान देसी तरीका
- Operation Sindoor Ke Ek Saal: भारत ने गिराए कितने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन? कितने आतंकी अड्डों को किया तबाह?.. सालभर बाद खुद भारतीय सेना ने किया सबसे बड़ा खुलासा, आप भी सुनें

Facebook


