CG News: छत्तीसगढ़ में अधीक्षक से रंजिश के चलते शिक्षक ने खतरे में डाल दी 400 छात्रों की जिदंगी, खाने में मिला दी फिनाइल, अब हुई ये बड़ी कार्रवाई

Ads

छत्तीसगढ़ में अधीक्षक से रंजिश के चलते शिक्षक ने खतरे में डाल दी 400 छात्रों की जिदंगी, Case of adding phenyl in children's food in Sukma

  •  
  • Publish Date - August 27, 2025 / 08:26 PM IST,
    Updated On - August 28, 2025 / 12:07 AM IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बच्चों के खाने में फिनाइल मिलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छिंदगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहायक शिक्षक धनंजय साहू को गिरफ्तार किया है। पोटाकेबिन अधीक्षक से रंजिश के चलते शिक्षक ने इस कृत्य को अंजाम दिया था। छिंदगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहायक शिक्षक धनंजय साहू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : Rajasthan News: महिला के साथ बनवाया जबरदस्ती वीडियो, फिर हनीट्रेप का शिकार हुआ व्यापारी, इतने पैसों के लिए रची गई थी साजिश

दरअसल, 21 अगस्त की रात सुकमा जिले के छिंदगढ़ के पाकेला आवासीय पोटा केबिन में 426 बच्चों के लिए बनी सब्जी में कथित रूप से फिनाइल मिला दी गई थी। बच्चों ने गंध से इसकी पहचान की और खाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी फौरन अधीक्षक दूजलाल पटेल और अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद सब्जी को परोसे बिना ही नष्ट कर दी गई।

Read More : Durg Murder case : दुर्ग में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर की सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस गंभीर घटना पर आई मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सुकमा कलेक्टर को मजिस्ट्रेट से जांच कराने कहा है। कोर्ट ने इस तरह की घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि आजकल सरकारी स्कूलों में क्या किया जा रहा है। कभी कुत्ते का जूठा भोजन तो फिनायल मिली सब्जियां। आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है?