CCPL Ayush Pandey India A: वैभव सूर्यवंशी के बाद छत्तीसगढ़ के धाकड़ बल्लेबाज को मिली भारतीय टीम में एंट्री, CCPL में मचा रहा धमाल

Ads

CCPL Ayush Pandey India A: CCPL में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 04:37 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 05:11 PM IST

CCPL Ayush Pandey India A/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई
  • छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष पांडे को पहली बार इंडिया ए टीम में मौका मिला
  • टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और एन जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं

CCPL Ayush Pandey India A: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है। जुलाई-अगस्त में होने वाले दो मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। इसमें 15 खिलाड़ी चुने गए हैं। इस दौरे के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले रायपुर के आयुष पांडे को जगह दी गई है। आयुष का चयन बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है। साथ ही विदर्भ के अमन मोखाडे, जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी, मध्य प्रदेश के सारांश जैन भी शामिल हैं।

श्रीलंका दौरे की इंडिया ए स्क्वॉड में जुरेल, साई सुदर्शन, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को भी रखा गया है। उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी, नबी, मोखाडे, राशिद, पांडे पहली बार इंडिया ए में शामिल किए गए हैं। टीम में देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल है।

CCPL में मचा रहा धमाल

छत्तीसगढ़ के लिए आयुष पांडेय (CCPL Ayush Pandey India A) के भारतीय ए टीम में चयन बड़ी उपलब्धि है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में CCPL सीज़न 3 का दूसरा मैच बस्तर बाइसन्स और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ओपनर बैटर और कप्तान आयुष पांडे ने 13 बाउंड्री और 11 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह अब तक CCPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा पिछले दो सीजन से रणजी ट्राफी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष ने सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है।

 

 

श्रीलका दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड

CCPL Ayush Pandey India A ध्रुव जुरेल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, शेख राशिद, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, आकिब नबी, यश ठाकुर, जीशान अंसारी।

 

 

ये भी पढ़ें

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान किसे बनाया गया है?

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंडिया ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

आयुष पांडे को इंडिया ए टीम में कैसे जगह मिली?

आयुष पांडे ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल किया गया।

इंडिया ए टीम में पहली बार किन खिलाड़ियों को मौका मिला है?

आयुष पांडे, अमन मोखाडे, आकिब नबी, जीशान अंसारी और शेख राशिद को पहली बार इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम कितने मैच खेलेगी?

इंडिया ए टीम जुलाई-अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मल्टी-डे मैचों की सीरीज खेलेगी।

टीम का उपकप्तान किसे बनाया गया है?

बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।