CG Alliance Air News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में सिर्फ इतने दिन मिलेगी हवाई सुविधा, इस दिन से होंगी शुरुआत
CG Alliance Air News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में सिर्फ इतने दिन मिलेगी हवाई सुविधा, इस दिन से होंगी शुरुआत
CG Alliance Air News | Photo Credit: IBC24
- बिलासपुर से दिल्ली, कोलकाता और प्रयागराज के लिए नई उड़ान व्यवस्था
- 3 मई से बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलेगी
- स्थाई समर शेड्यूल लागू होने से यात्रियों को निश्चितता और सुविधा
बिलासपुर: CG Alliance Air News हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, अलायंस एयर ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए समर शेड्यूल के अनुसार, अब दिल्ली की उड़ान सप्ताह में 5 दिन से घटाकर चार दिन कर दी गई है। वही वहीं प्रयागराज एक और कोलकाता उड़ान सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी। नया समर शेड्यूल एक मई से लागू होगी।
CG Alliance Air News नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से बिलासपुर और आगे अंबिकापुर जाने वाली उड़ानों के समय में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बदलाव है। रविवार को दिल्ली, प्रयागराज बिलासपुर सेक्टर में नई उड़ान फ्रीक्वेंसी जोड़ी गई है। यह फ्लाइट दिल्ली से 14:45 बजे रवाना होकर 16:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से 17:00 बजे रवाना होकर 18:20 बजे बिलासपुर आएगी। इसके बाद बिलासपुर से 18:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रात 21: 25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इस सेवा के साथ बिलासपुर में 3 मई रविवार से नाइट लैंडिंग की सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। नए शेड्यूल के बाद बिलासपुर में सप्ताह में 4 दिन दिल्ली, दो दिन कोलकाता और एक दिन प्रयागराज के लिए हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें सप्ताह में एक दिन दिल्ली फ्लाइट व्हाया अंबिकापुर, एक दिन प्रयागराज और दो दिन डायरेक्ट रहेगी। कोलकाता फ्लाइट भी एक दिन व्हाया अंबिकापुर और एक दिन डायरेक्ट रहेगी। गौरतलब है कि, एलाइंस एयर ने दो बार 15- 15 दिनों के लिए समर शेड्यूल जारी किया था। जिससे विमानों के संचालक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। अब स्थाई समर शेड्यूल जारी किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


