CG BJP Core Group News/ Image Source : X
CG BJP Core Group News: रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय मैराथन बैठक के पहले कोर ग्रुप में हुए बदलाव ने प्रदेश का सियासी पारा गरमा दिया है। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, गौरीशंकर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, रेणुका सिंह और विक्रम उसेंडी जैसे कई दिग्गजों को इससे बाहर कर दिया गया है। (CG BJP Core Group News) वहीं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को कोर ग्रुप में जगह दी गई है। इस बदलाव पर कांग्रेस ने तंज कसा और भाजपा के भीतर गुटबाजी से जोड़ा, तो दूसरी ओर भाजपा इसे संगठन की नियमित प्रक्रिया बताई।
छत्तीसगढ़ बीजेपी में हुए इस बड़े बदलाव को जहां पीढ़ीगत बदलाव माना जा रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे कोरग्रुप में अनुभव और ऊर्जा का समावेश मान रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-