Reported By: Saurabh Singh Parihar
,CG Board 10th 12th Result 2026 | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG Board 10th 12th Result 2026 छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के (10th 12th Result 2026) छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कल यानी 29 अप्रैल को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CG Board 10th 12th Result 2026 Date) जारी होंगे। इसका ऐलान खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
CG Board 10th result 2026 kab aayega उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।’ (CG Board 10 Result)
उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।’
कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान #CGBSEResult2026 | #CGBoardResult | #Class10Result | #Class12Result | #ChhattisgarhBoard | CG Board Result 2026 | @GajendraYdvBJP https://t.co/uUYTWADc7j
— IBC24 News (@IBC24News) April 28, 2026
आपको बता दें कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद अब कल यानी 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेंगे। सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ा कोई भी नया अपडेट तुरंत मिल सके।
इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।
कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।…
— Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) April 28, 2026