CG Crime News/Image Credit: IBC24.in
जांजगीर चांपा। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में लापता लिपिक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है, शव सड़ी गली हालत में मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मुलमुला थाने के नरियरा गांव का मामला।
मिली जानकारी के अनुसार, लिपिक 13 अप्रैल को नहाने घर से निकला था, तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले थे। आसपास काफी खोजबीन के बाद जब लिपिक का कहीं पता नहीं चला तब परिजनों ने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रामकुमार निर्मलकर की तलाश कर ही रही थी कि आज 26 अप्रैल को उनकी सड़ी गली लाश (CG Crime News) मिली है। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए है, जिससे मामला हत्या का लगा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है (CG Crime News)। रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि लिपिक की हत्या की गई है, या मामला आत्महत्या का है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।