CG Dulha Dulhan News: अपने ही बारात में दूल्हे ने किया कांड, देखकर ठनका दुल्हन का माथा, बीच मंडप पर उठाया ये कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ads

CG Dulha Dulhan News: अपने ही बारात में दूल्हे ने किया कांड, देखकर ठनका दुल्हन का माथा, बीच मंडप पर उठाया ये कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

CG Dulha Dulhan News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने नशे में दूल्हे को देखकर शादी से इनकार किया
  • मंडप में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ
  • बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई

बलौदाबाजार: CG Dulha Dulhan News देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बाद दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कही देखा जाता है कि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आया है, जहां सात फेरे से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बारात बिना दुल्हन के ही ले जाना पड़ा।

CG Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक तय तारीख के 27 अप्रैल को बारात भी पूरे धूमधाम से पहुंची, डीजे की धुन, नाचते-गाते बाराती, हर तरफ बस जश्न ही जश्न था। लेकिन ये खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। जैसे ही दूल्हा द्वार-चार की रस्म के लिए गाड़ी से उतरा। उसकी हालत देख सबके होश उड़ गए। दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसी पल, एक रिश्ते की नींव हिल गई। जब ये बात दुल्हन सुनीता तक पहुंची, तो उसने एक साहसी फैसला लिया। उसने साफ शब्दों में कह दिया— “मैं इस शराबी से शादी नहीं करूंगी।” ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन ये सिर्फ एक लड़की का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का फैसला था। परिवार ने भी बेटी का साथ दिया।

दुल्हन के इस फैसले के बाद हर कोई सन्न रह गया। इधर शादी से मना करने पर दूल्हा का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह शांत कराया। वहीं दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ये घटना सिर्फ एक टूटी शादी की कहानी नहीं है। ये एक संदेश है— शादी जैसे बड़े फैसले में सच, जिम्मेदारी और समझदारी कितनी जरूरी है। नशा। सिर्फ सेहत ही नहीं बिगाड़ता। ये रिश्तों को भी तोड़ देता है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

शादी क्यों टूटी?

दूल्हा शराब के नशे में था, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

घटना किस जिले में हुई?

यह घटना छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुई।

शादी से इनकार करने के बाद क्या हुआ?

मंडप में हंगामा हुआ और समाज के प्रमुखों ने बारात को वापस लौटा दिया।