Aarang Police Cyber Awareness : खेतों में पहुंची पुलिस, किसानों को दिया साइबर ठगी से बचने का मंत्र! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रायपुर के आरंग में पुलिस ने खेतों तक पहुंचकर किसानों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल और संदिग्ध लिंक को लेकर सावधान किया और ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
Aarang Police Cyber Awareness
- आरंग पुलिस ने खेतों में पहुंचकर किसानों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
- OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल और पासवर्ड शेयर न करने की सलाह दी गई।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।
रायपुर : Aarang Police Cyber Awareness : छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले के आरंग पुलिस ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीधे खेतों में पहुंचकर मेहनत-मजदूरी कर रहे किसानों से मुलाकात की और उन्हें ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

आसान भाषा में किया जागरूक
जागरूकता के दौरान पुलिस टीम ने किसानों को आसान भाषा में समझाया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (UPI PIN), बैंक खाते का विवरण या कोई भी पासवर्ड शेयर न करें। साथ ही, किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी गई।

राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करे शिकायत
पुलिस ने बताया कि डिजिटल दौर में थोड़ी सी लापरवाही से मेहनत की कमाई डूब सकती है। यदि किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है, तो बिना देर किए तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आरंग पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को डिजिटल रूप से सतर्क बनाना है।

ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


