Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, एक साथ 40 मौतों से दहल गया इलाका, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग
Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते 40 जिंदगियां खत्म हो गई।
Dhamtari Lightning Strike/Photo Credit: AI
- धमतरी के डूमरपाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 40 की मौत
- राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान
- हादसे के बाद प्रभावित परिवार प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं
Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन अलग-अलग जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों की मेहनत और आजीविका का बड़ा सहारा पलभर में खत्म हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पशुपालक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
बुधवार को मौसम अचानक (Dhamtari Lightning Strike) बदला और मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक गांव के पास डेरा डालकर अपने पशुओं के साथ ठहरे हुए थे। बारिश और खराब मौसम को देखते हुए पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक जगह इकट्ठा किया गया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही सावधानी इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।
दहशत में लोग
बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। देखते ही देखते पशुपालकों के सामने उनकी रोजी-रोटी का सहारा खत्म हो गया घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई।
लाखों का नुकसान, परिवार सदमे में
Dhamtari Lightning Strike बताया जा रहा है कि मृत सभी पशु राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों के थे, जो अपने पशुओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर जीवनयापन करते हैं एक साथ 40 पशुओं की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पशुपालक परिवार सदमे में हैं और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगरलोड के डूमरपाली गांव में आकाशीय बिजली का यह कहर राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों के लिए जीवनभर का दर्द बन गया है। एक झटके में 40 पशुओं की मौत ने उनकी आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन से मिलने वाली सहायता और राहत पर टिकी है।
ये भी पढ़ें
- MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
- Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, इन ग्राम पंचायतों को करेंगी सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल
- Sakti Minor Girl Rape Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, नाबालिग को रायपुर ले जाकर किया घिनौना कांड… करतूत सुन कांप उठेंगे
- Friday Ka Rashifal: आज से शुरू होगा इन राशि के जातकों का शुभ समय, हर कार्य में मिलेगी तरक्की, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
- शह मात The Big Debate: और कितने अलग प्रदेश? मध्य प्रदेश के बंटवारे की चर्चा फिर तेज! क्या है जबलपुर से उपेक्षा के आरोपों की सच्चाई?

Facebook


