Ram Mandir SIT Investigation: नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, CCTV में कैद हुईं 70 संदिग्ध गतिविधियां, SIT रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Ram Mandir SIT Investigation: नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, CCTV में कैद हुईं 70 संदिग्ध गतिविधियां, SIT रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Ram Mandir SIT Investigation: नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, CCTV में कैद हुईं 70 संदिग्ध गतिविधियां, SIT रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Ram Mandir SIT Investigation

Modified Date: July 6, 2026 / 10:52 pm IST
Published Date: July 6, 2026 10:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा
  • नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी
  • 70 संदिग्ध घटनाएं CCTV में कैद

अयोध्या: Ram Mandir SIT Investigation अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे चोरी (Ram Temple Donation Case) की जांच कर रही SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश कर दी है। जांच में चढ़ावे की गिनती, रिकॉर्ड रखने और निगरानी व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां चिन्हित की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक SIT ने अपनी जांच में साफ कहा है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कई कमती चीज चोरी हुई है। साथ ही नकदी भी गायब हुई है। जांच में पाया गया है कि कई कर्मचारी नोटों की गड्डियों से पैसे निकालते, खुले नोट छिपाते और संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं।

27 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच 70 संदिग्ध घटनाएं

Ram Mandir SIT Investigation रिपोर्ट के मुताबिक 27 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं मिली। कई बार कर्मचारी नोट जेब में रखते, नोटों की गड्डियों के पास बैठकर छेड़छाड़ करते और गिनती के दौरान संदिग्ध तरीके से काम करते नजर आए।

SIT ने 6 लोगों की भूमिका को संदिग्ध बताया

जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच में छह लोगों की भूमिका पहली नजर में संदिग्ध बताई है। रिपोर्ट के अनुसार इनके खिलाफ उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य साक्ष्य मिले हैं। जिसमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा उर्फ टिन्नू का नाम शामिल है।

पूरी निगरानी व्यवस्था भी रही कमजोर!

SIT ने यह भी बताया कि ​जांच में सिर्फ गिनती करने वाले कर्मचारी नहीं पूरी निगरानी व्यवस्था भी कमजोर रही है। ट्रस्ट की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों ने तय SOP का पूरी तरह पालन नहीं कराया। इससे चोरी की घटनाओं को रोकने में लापरवाही सामने आई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।