CG News: दस लाख दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा, लेटर में जगह और टाइम भी बताया, थाने पहुंचा कंपनी का मैनेजर

A ransom of Rs 10 lakh has been demanded :10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है और फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में किए जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

CG News: दस लाख दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा, लेटर में जगह और टाइम भी बताया, थाने पहुंचा कंपनी का मैनेजर
Modified Date: November 21, 2024 / 08:29 pm IST
Published Date: November 21, 2024 8:29 pm IST

अंबिकापुर: CG crime News, अंबिकापुर के नमनाकला इलाके के रहने वाले गौरव वर्मा जो एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, उन्हें स्पीड पोस्ट से एक लेटर मिला है। जिसमें उन्हें भद्दी भद्दी गालियां लिखते हुए अनजान शख्स द्वारा 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है। साथ ही फिरौती मांगने वाले ने फिरौती की रकम नहीं देने पर गौरव के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

अंबिकापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले गौरव वर्मा के पास एक अनजान शख्स के द्वारा भेजा गया धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें गौरव वर्मा से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है और फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में किए जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

read more: धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाती हैं ईसाई लड़कियां… 36 में से 29 परिवार… Renuka Singh का बड़ा बयान

10 lakh rupees ransom demand इस खत में आरोपी ने पैसे भिजवाने की जगह भी बताई है और दिन भी तय कर दिया है। इस खत के मिलने के बाद गौरव अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद आशंकित हैं, तो वहीं गांधीनगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह किसी की बदमाशी है या इस मामले में कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी ने गंदा मजाक किया है, यह खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन जिस तरह से स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा खत पीड़ित को मिला है उससे पीड़ित के परिवार के लोग भी डरे सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more:  Maharashtra new chief minister name: रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस-शिवसेना के MVA गठबंधन में दरार!.. महाराष्ट्र के CM पद को लेकर तीखी बयानबाजी, जानें किसने क्या कहा..

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com