CG Pandariya Assembly News: चुनावी दौर में भी खेती-किसानी में मशगूल है ये उम्मीदवार.. काट रहा धान, चला रहा ‘नांगर’..

Ads

नीलकंठ से जब हमने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वे किसान पुत्र है और उनके विरोधी दल भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा अमीर, बाहरी व हाई प्रोफ़ाइल प्रत्याशी हैं। वो किसानो के काम नही समझ सकते।

  •  
  • Publish Date - October 29, 2023 / 03:36 PM IST,
    Updated On - October 29, 2023 / 03:36 PM IST

CG Pandariya Assembly Neelkantha chandeavanshi

पंडरिया: एक तरफ जहां तमाम दल के प्रत्याशी आमजन के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहें तो वहीं पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी खेत पहुंचकर हल चलाते और धान की कटाई करते नजर आ रहें है।

MP Assembly Election 2023: जनता के बीच प्रचार करने पहुंचे नेता जी बुरे फंसे, हाथ जोड़कर कहा-“ठीक है भाई मत देना वोट…”

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण की मतदान के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, यही कारण है कि तमाम राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में कूद पड़ें हैं। पंडरिया विधानसभा की अगर बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर का माहौल है। वहीं कांग्रेस ने अपने सीटिंग विधायक ममता चंद्राकर जो पिछले चुनाव में 36 हजार मतों से जीती थीं उन्हें काटकर नीलकंठ चन्द्रवंशी को मैदान में उतारा है। लेकिन खास बात ये है कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चन्द्रवंशी आमजन के बीच पहुंचकर जनसंपर्क तो कर रही ही रहे हैं इसके अलावा वे खेत पहुंचकर हल चला रहे हैं और धान कटाई भी कर रहे हैं।

MP Assembly Election 2023 : ‘कमल’ का ध्यान नहीं रखा तो…!’ कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर कही ये बात..

दरअसल नीलकंठ से जब हमने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वे किसान पुत्र है और उनके विरोधी दल भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा अमीर, बाहरी व हाई प्रोफ़ाइल प्रत्याशी हैं। वो किसानो के काम नही समझ सकते। मैं भले ही चुनाव मैदान में प्रत्याशी हूँ लेकिन किसान का बेटा हूँ और अपनी मूल से जुड़ा हुआ हूँ।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें