CG Pensioners DR Hike: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Ads

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, CG Pensioners DR Hike Order Issues

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 12:12 AM IST

Salary Hike. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की
  • 7वें वेतन आयोग के पेंशनरों को अब 55% से बढ़ाकर 58% DR मिलेगा
  • 1 जनवरी 2026 से लागू, पेंशनरों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा

रायपुरः CG Pensioners DR Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशनरों के महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस महंगाई भत्ते का लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा यानी कर्मचारियों चार महीने का एरियर मिलेगा।

CG Pensioners DR Hike: दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनरों को अभी 55 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 58 कर दिया गया है। वहीं वहीं छठवें वेतमान के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 5 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 257 फीसदी महंगाई राहत मिलेगा। फिलहाल छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी साल 11 जनवरी को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढोत्तरी को डीए को केंद्र के बराबर 58 फीसदी कर दिया था। हालांकि उस वक्त राज्य सरकार ने पेंशनर्स की डीए बढोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया था, लेकिन अब पेंशनरों के महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की महंगाई राहत कितनी बढ़ी है?

महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह 55% से बढ़कर 58% हो गई है।

यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

क्या पेंशनरों को एरियर मिलेगा?

हाँ, जनवरी 2026 से लागू होने के कारण पेंशनरों को लगभग 4 महीने का एरियर मिलेगा।

6वें वेतनमान के पेंशनरों को क्या लाभ मिलेगा?

उन्हें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अब 257% महंगाई राहत (DR) मिलेगा।

क्या यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के बराबर है?

हाँ, अब पेंशनरों को भी लगभग वही दर मिल रही है जो राज्य कर्मचारियों को (58%) दी जा रही है।

ताजा खबर