CG Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, पल भर में ही थम गई 6 लोगों की सांसें, मची चीख पुकार
CG Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, पल भर में ही थम गई 6 लोगों की सांसें, मची चीख पुकार
CG Road Accident News Today/Image Credit: IBC24.in File Photo
- बालोद जिले में NH930 पर बाइक और खड़े वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत
- रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान गई
- पुलिस ने दोनों घटनाओं में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है
बालोद: CG Road Accident News Today छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। दो दिनों में 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहला मामला बालोद जिले में हुई है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
Balod Road Accident बालोद जिले में तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जहां NH930 में जमही टोल प्लाजा के एक बाइक खड़े वाहन से टकरा गई। हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए और तीनों मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Raipur Road Accident: रायपुर में भी 3 लोगों की मौत
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्त कराया गया। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई
- Aaj Ka Panchang 14 February 2026: आज शनि और महादेव की विशेष कृपा का दिन..! क्या आपने देखे ये शुभ संकेत? पढ़ें 14 फरवरी का पंचांग
- शह मात The Big Debate: बाबा बागेश्वर का ‘भाला’ वाला आह्वान, मचा घमासान! कांग्रेस ने साधा निशाना, तो भाजपा ने किया पलटवार
- Anand Sagar Chopra Passes Away : नहीं रहे ‘रामायण’ को घर-घर पहुँचाने वाले ये दिग्गज! परिवार में 6 महीने के भीतर दूसरी निधन, छोटे पर्दे की दुनिया में छाया मातम

Facebook


