CG Vidhan Sabha Update: अजय चंद्राकर और सुनील सोनी के सवालों पर घिरे परिवहन मंत्री केदार कश्यप, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, यहां देखिए विधानसभा की लाइव कार्य़वाही
अजय चंद्राकर और सुनील सोनी के सवालों पर घिरे परिवहन मंत्री केदार कश्यप, CG Vidhan Sabha Update: Kedar Kashyap and Ajay Chandrakar Talk
CG Vidhan Sabha Update. Image Source- IBC24
- छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत दर्ज।
- रायपुर को ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ में शामिल किया गया।
- सिटी बसों की संख्या और भविष्य की योजना पर मंत्री स्पष्ट आंकड़े नहीं दे सके।
रायपुर। CG Vidhan Sabha Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर गहमागहमी देखने को मिली। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उससे निपटने की सरकारी रणनीति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, मुआवजा प्रावधान और रोकथाम के उपायों को लेकर सवाल उठाया।
जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रायपुर जिले को ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ में शामिल किया गया है। साथ ही 13 फरवरी 2026 से प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। हालांकि, रायपुर में सिटी बस संचालन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री कश्यप स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। विधायक सुनील सोनी ने पूछा कि वर्तमान में रायपुर में कितनी सिटी बसें संचालित हो रही हैं और भविष्य में कितनी बसें चलाने की योजना है। इस पर मंत्री ठोस आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाए।
मौत के मुंह में खड़ा करने वाली रणनीति- चंद्राकर
CG Vidhan Sabha Update: इस दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने की सरकार की रणनीति केवल कागजी है और इसे किसी परिवहन विशेषज्ञ द्वारा तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश को “मौत के मुंह में खड़ा करने वाली रणनीति” बताया। चंद्राकर ने रायपुर स्थित ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निरीक्षण का मुद्दा उठाते हुए मंत्री को साथ चलकर सुविधाओं का जायजा लेने की चुनौती दी। इस पर मंत्री कश्यप ने कहा कि वे पहले भी निरीक्षण कर चुके हैं और आवश्यक हुआ तो आपके साथ भी चलने को तैयार हैं। प्रश्नकाल के दौरान सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी तैयारियों को लेकर सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें
- Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा बिलासपुर का मुद्दा.. इन दो युवा विधायकों ने किस बात पर जताई चिंता?.. आप भी पढ़ें..
- Share Market Crash: शेयर बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट! सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 25,500 के नीचे फिसला, इन बड़ी वजहों ने उड़ाई निवेशकों की नींद!
- Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा बिलासपुर का मुद्दा.. इन दो युवा विधायकों ने किस बात पर जताई चिंता?.. आप भी पढ़ें..

Facebook


