Share Market Crash: शेयर बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट! सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 25,500 के नीचे फिसला, इन बड़ी वजहों ने उड़ाई निवेशकों की नींद!
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 24 फरवरी को भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स 800 अंक फिसल गया और निफ्टी 25,500 के नीचे चला गया। आईटी शेयरों में बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण पिछले दे दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया और बाजार में दबाव बढ़ गया।
(Share Market Crash Today/ Image Credit: IBC24 News)
- सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,504 पर पहुंच गया।
- निफ्टी 25,500 के नीचे फिसला, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में।
- रुपये की कमजोरी और क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम से दबाव।
नई दिल्ली: Share Market Crash Today आज मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 25,500 के नीचे टूट गया। पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया और निवेशकों का मनोबल कमजोर हो गया। मेटल और PSU बैंक सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
सुबह बाजार का रुख (Market Trend)
सुबह करीब 10:15 बजे बीएसई सेंसेक्स 790.52 अंक यानी 0.95% गिरकर 82,504.14 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 230.15 अंक यानी 0.89% टूटकर 25,482.85 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
आईटी शेयरों में भारी बिकवाली (Selling IT Stocks)
आईटी सेक्टर आज सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 प्रतिशत तक गिरा। इसकी मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने क्लॉड कोड टूल से पुराने सिस्टम की लागत और जटिलता कम करने का दावा किया, जिससे पारंपरिक आईटी कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई।
कमजोर वैश्विक संकेत और डॉलर मजबूत (Weak global Cues)
एशियाई शेयर बाजारों में सुस्ती रही और अमेरिका का वॉल स्ट्रीट भी रात में गिरावट के साथ बंद हुआ। डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द फैसले के बाद नए व्यापार कानूनों की चेतावनी दी, जिससे ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई। रुपये में कमजोरी के कारण भी निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ, मंगलवार को रुपये का भाव 7 पैसे गिरकर 90.96 प्रति डॉलर हो गया।
वीकली एक्सपायरी और उतार-चढ़ाव (Weekly Expiry)
आज निफ्टी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी। एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडर्स अपने फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पोजिशन्स को बंद या अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ाते हैं। इससे दिन के दौरान शेयरों की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिससे बाजार अस्थिर हो गया।
क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी (Crude Oil Rrice Rise)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 1 प्रतिशत बढ़कर 72.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी भारत के लिए चिंता का कारण है क्योंकि इससे व्यापार घाटा और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। इन सभी कारणों ने मिलकर आज भारतीय शेयर बाजार में दबाव पैदा किया और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes Today: फ्री फायर मैक्स ने खोल दिया खजाना! नए रिडीम कोड से मुफ्त डायमंड और दुर्लभ स्किन तुरंत करें अनलॉक!
- Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय
- IPS Transfer News: बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

Facebook


