CG Weather Update/AI Generated
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी रहने की संभावना है।
प्रदेश (CG Weather Update) में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिली है। कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं भी देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने 10 से 14 मई तक आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
दिनांक 10.05.2026 से 14.05.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 10.05.2026 to 14.05.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/5oeNylLeUG— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) May 10, 2026