रायपुर। CG 10th Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं कक्षा की हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा दावा करते हुए आरोप लगाया है कि इस मामले का कथित मास्टरमाइंड वेणु जंघेल एनएसयूआई (NSUI) से जुड़ा हुआ है। पार्टी ने इस दावे के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वेणु जंघेल की एक तस्वीर भी जारी की है।
CG 10th Paper Leak Case: BJP के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने प्रेस बयान में कहा कि इस खुलासे से पेपर लीक मामले में कांग्रेस का “असली चेहरा” सामने आ गया है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इधर, पुलिस ने फरार आरोपी वेणु जंघेल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश जारी है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और आगामी दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।