Balrampur SDM Assault Case: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की गुंडागर्दी! इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

Ads

छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की गुंड़ागर्दी! इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, Chhattisgarh Balrampur SDM assault case

  • Reported By: Arun Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 04:24 PM IST

Balrampur SDM Assault Case. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • 15 फरवरी की रात कथित मारपीट में एक ग्रामीण की मौत का दावा।
  • एसडीएम करुण डहरिया समेत चार लोग हिरासत में, जांच जारी।
  • आदिवासी समाज और ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज।

बलरामपुर: Balrampur SDM Assault Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुसमी एसडीएम और अन्य लोगों पर 3 ग्रामीणों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस घटना के एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात करीबन 8 से 9 के बीच की है। एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। इस मारपीट में एक ग्रामीण की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। इधर ग्रामीणों IBC24 साथ बातचीत में कहा कि वह गेहूं के खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका माइनिंग व अन्य चीजों से कोई भी संबंध नहीं है। वह सिर्फ किसान है और खेती किसानी का काम करते हैं।

इलाके में तनाव की स्थिति (Balrampur News)

Balrampur SDM Assault Case: इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस की टीम जगह-जगह तैनात हो गई है। सर्व आदिवासी समाज के लोग भी इस घटना के बाद एकजुट हो गए हैं और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का मांग है कि उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएं। वहीं पुलिस की टीम अभी भी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। करुण डहरिया यह वही एसडीएम है, जो लगातार विवादों में रहे हैं। इससे पहले रिश्वत लेने की आरोप उन पर लगे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्रियाकलाप पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें

बलरामपुर SDM असॉल्ट केस क्या है?

यह मामला बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एसडीएम करुण डहरिया और उनकी टीम पर तीन ग्रामीणों से कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना में एक ग्रामीण की मौत का दावा किया गया है।

घटना कब और कैसे हुई?

बताया जा रहा है कि 15 फरवरी की रात अवैध माइनिंग की सूचना पर टीम हंसपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान रास्ते में मिले तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना सामने आई।

क्या किसी की गिरफ्तारी हुई है?

मामले में एसडीएम समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

ग्रामीणों की क्या मांग है?

ग्रामीण और सर्व आदिवासी समाज के लोग दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।

इलाके में वर्तमान स्थिति क्या है?

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।