Kawardha News: शादी से पहले सलाखों के पीछे पहुंचे छत्तीसगढ़ के ये कांग्रेस नेता, युवती के साथ किया था ऐसा कांड

Ads

शादी से पहले सलाखों के पीछे पहुंचे छत्तीसगढ़ के ये कांग्रेस नेता, Chhattisgarh Congress leader Ravi Chandravanshi arrested

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 12:32 AM IST

Kawardha News. Image Source- IBC24

कवर्धाः Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कांग्रेस नेता की शादी से पहले ही गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को युवती द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Kawardha News: पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद कवर्धा पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया और कवर्धा लाया गया। रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को तय थी, लेकिन गिरफ्तारी के चलते शादी से पहले ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार