छत्तीसगढ़ः सितंबर से अस्तित्व में आ जाएंगे पांच नए जिले, दिवाली से पहले होगा धूम धड़ाका

छत्तीसगढ़ के पांच नए जिलों का उद्घाटन 1 सितंबर से होने वाला है, पितृ पक्ष से पहले सभी जिले अस्तित्व में आ जाएंगे, नए जिलों में दिवाली से पहले दिवाली मनायी जाएगी।

छत्तीसगढ़ः सितंबर से अस्तित्व में आ जाएंगे पांच नए जिले, दिवाली से पहले होगा धूम धड़ाका

Chhattisgarh Five new districts

Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 18, 2022 1:10 pm IST

Chhattisgarh Five new districts :रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित 5नए जिलों का उद्घाटन एक सितंबर से हो सकता है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएंगी। इन जिलों में ओएसडी प्रशासन और ओएसडी पुलिस की नियुक्ति कई महीने पहले हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भव्य समारोह में इन जिलों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके को यादगार बनाने जिलों में बड़ा जश्न मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री का रोड शो समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरान नए जिला मुख्यालयों को दीवाली की तरह रोशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः ‘बेरोजगारी को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन बेशर्मी की पराकाष्ठा है’, इस कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने पिछले साल 15 अगस्त के भाषण में 4 नए जिलों का ऐलान किया था। इनमें मानपुर-मोहला, सारगंढ़, सक्ती और मनेंद्रगढ़ के नाम शामिल थे। इसके बाद खैरागढ़ उप चुनाव के दौरान खैरागढ़ जिले की घोषणा की गई थी। पाचों नए जिलों की पुरी तैयारी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि एक सितंबर को इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : अमूल और मदर डेयरी के बाद अब इस दूध कंपनी ने बढ़ाए दाम, यहां देखें ताजे रेट

Chhattisgarh Five new districts : ताजा स्थितियों के अनुसार सबसे पहले एक सितंबर को सक्ती का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 2 सितंबर को मोहला-मानपुर, 3 सितंबर को मनेद्रगढ़, चार सितंबर को खैरागढ़ और छह सितंबर को सारंगढ़ जिले का उद्घाटन किया जा सकता है। हालांकि, अभी फायनल प्रोग्राम तैयार नहीं हुआ है। इस तारीखों में कुछ आगे पीछे हो सकता है।

खबरों के अनुसार सरकार द्वारा राजनांदगांव, कोरिया, जांजगीर, रायगढ़़ जिले के कलेक्टर, एसपी को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इन जिलों के कलेक्टर, एसपी नए जिला मुख्यालयों का विजिट करना शुरू कर दिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com