CG Murder News: पहले प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या की इस वारदात से दहला प्रदेश

Ads

पहले प्राइवेट पार्ट पर डाली मिर्ची, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, Chhattisgarh Murder News Gariaband Crime News

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 10:38 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 12:13 AM IST

गरियाबंद। Chhattisgarh Murder News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में एक महिला की क्रूर हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुमित्रा नेताम, पति दलसुराम नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गांव की ही दो महिलाओं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपी मृतका की जेठानी बताई जा रही हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला (Gariaband News)

Chhattisgarh Murder News दरअसल, सुमित्रा नेताम (37) मूल से रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह दूसरे शख्स के साथ ग्राम गरीबा के बाहर झोपड़ी में 2 साल से रह रही थी। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती थी। इसके अलावा आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजूदरी करते हैं। आरोप है कि सुमित्रा ने सुगतिन और ईतवारिन का नाम दूसरे मर्दों से जोड़ते हुए गांव में अपमानजनक बातें फैला रही थी। जिसके कारण दोनों के घर में रोज विवाद होता था। पति भी उनपर शक करने लगे थे। दोनों ने इस बात से चिढ़कर उसे मारने की प्लानिंग कर डाली।

तड़पने के बाद तोड़ा दम (Gariaband Murder News)

2 जनवरी की दोपहर दोनों सुमित्रा के झोपड़ी पर पहुंचे। जहां तीनों में जमकर विवाद हुआ। फिर गुस्से में आकर आरोपियों ने सुमित्रा के पैर-हाथ बांधे। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर डाला दिया। बाद में आरोपियों ने सुमित्रा के छाती पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़े:-