Dhan Kharidi Latest News: कल नहीं.. बल्कि इस दिन से होगी धान खरीदी, केवल ये किसान ही बेच पाएंगे धान, जानिए क्या है सरकार का निर्देश?

Ads

कल नहीं.. बल्कि इस दिन से होगी धान खरीदी, केवल ये किसान ही बेच पाएंगे धान, Chhattisgarh Paddy Purchase Latest News

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:31 PM IST

रायपुरः Dhan Kharidi Latest News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस संबंध में अब निर्देश जारी कर दिया गया है। धान बिक्री के लिए 05 एवं 06 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि में तीन श्रेणियों के किसान अपना धान बेच सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वे किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान बेच सकेंगे, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो पाया। इसके अलावा वे किसान भी पात्र होंगे, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया।

इसके साथ ही ऐसे किसान, जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर सके, उन्हें भी इस अतिरिक्त अवधि का लाभ दिया जाएगा। इससे साफ है कि कोई नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी 31 जनवरी तक चली थी। सरकार ने इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था। प्रदेशभर में कुल पंजीयक किसानों की संख्या 2753007 थी, इनमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसान अपना धान बेच पाए थे। जिसके बाद अब सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का ऐलान किया है।

इन्हें भी पढ़े:-