CG Panchayat Chunav Candidates: गजब मोड़ पर निकाय और पंचायत का चुनाव.. इस हाईप्रोफाइल सीट पर पूर्व मंत्रियों के बेटा-बेटी आमने-सामने

दो बड़े राजनीतिक परिवारों के प्रत्याशी होने के कारण क्षेत्र के मतदाताओं की रुचि इस सीट पर काफी बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और यह चुनावी मुकाबला कौन जीतता है।

CG Panchayat Chunav Candidates: गजब मोड़ पर निकाय और पंचायत का चुनाव.. इस हाईप्रोफाइल सीट पर पूर्व मंत्रियों के बेटा-बेटी आमने-सामने

Chhattisgarh Panchayat Chunav Candidates || छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025

Modified Date: January 30, 2025 / 10:28 pm IST
Published Date: January 30, 2025 10:28 pm IST

Chhattisgarh Panchayat Chunav Candidates : सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब दिलचस्प मोड़ ले चुका है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 इस बार हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है, जहां दो दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटी आमने-सामने हैं।

Read More: Raigarh Nagar Nigam Candidates: यहां महापौर के 9 तो पार्षदों के 171 उम्मीदवार मैदान में.. नहीं माने नाराज निर्दलीय तो बिगड़ जाएगा भाजपा-कांग्रेस का समीकरण

दो दिग्गज परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे यशवंत सिंह चुनावी मैदान में हैं, वहीं भाजपा की पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नामांकन पत्र लेने के साथ ही मोनिका सिंह ने चुनावी समर में कदम रख दिया है, जिससे यह मुकाबला और रोचक हो गया है।

पहले से ही प्रभावशाली रही है यह सीट

Chhattisgarh Panchayat Chunav Candidates : वर्तमान में इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह हैं, जो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने शशि सिंह को 2024 लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया था।

भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरी ओर, भाजपा की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत से विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह की दावेदारी ने इस चुनाव को और रोमांचक बना दिया है। इससे न केवल इस सीट बल्कि पूरे जिले की राजनीति गरमा गई है।

Read Also: Ambikapur Nagar Nigam Candidates: करोड़पति हैं कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार.. भाजपा प्रत्याशी के पास आधी संपत्ति भी नहीं, जानें इस हाईप्रोफाइल निगम चुनाव के बारें में

चुनावी माहौल पर सभी की नजरें

Chhattisgarh Panchayat Chunav Candidates : दो बड़े राजनीतिक परिवारों के प्रत्याशी होने के कारण क्षेत्र के मतदाताओं की रुचि इस सीट पर काफी बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और यह चुनावी मुकाबला कौन जीतता है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown