Dever-Bhabhi Private Viral Video : स्टाफ ने रिकॉर्ड किया था मालिक की पत्नी और भाई का सेक्स वीडियो, सिर्फ इस बात के बाद तीनों युवकों ने कर दिया वायरल

Ads

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में नौकरी से निकाले गए तीन युवकों पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिवार के निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 12:06 AM IST

Staff Viral Dever-Bhabhi Private Video

HIGHLIGHTS
  • हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप के बाद तीनों युवकों को नौकरी से निकाला गया था।
  • निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला।
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।

बिलासपुर : Staff Viral Dever-Bhabhi Private Video छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में हिसाब-किताब में हेराफेरी के आरोप में नौकरी से निकाले गए तीन युवकों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी और उनके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

देवर भाभी का वीडियो वायरल करने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने अपने काम की देखरेख के लिए अजय चौधरी और पीतांबर सिंह को रखा था। Devar Bhabhi News Hindi हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर कारोबारी ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। आरोपियों ने काम के दौरान चुपके से कारोबारी की पत्नी और उसके छोटे भाई का एक प्राइवेट आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। नौकरी से निकलने के बाद आरोपियों ने देवर-भाभी के निजी पलों के वीडियो के जरिए परिजनों को धमकाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

बाद में आरोपियों ने इस प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने बीएनएस, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अजय चौधरी , नरेश पटेल और पीतांबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group