Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी की इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी

Ads

Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी की इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 07:58 AM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 07:59 AM IST

Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी की इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रसोइयों के मानदेय के लिए ₹68.85 करोड़ जारी
  • गणेश चतुर्थी से पहले साय सरकार का बड़ा तोहफा
  • प्रदेश के सभी 33 जिलों को राशि का पुनर्बंटन आदेश जारी

रायपुर। Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण योजना (Mid Day Meal Rasoiya) के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को गणेश चतुर्थी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने रसोइयों के मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। जिसे लेकर अब स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh School Education Department) ने भी पुनर्बंटन का आदेश जारी किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पुनर्बंटन आदेश (Chhattisgarh Rasoiya Good News)

Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एसएनए स्पर्श में वित्तीय वर्ष 2026-27 के रसोइया ( Chhattisgarh Rasoiya Mandey 2026) मानदेय के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा द्वितीय किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी 33 जिलों को उक्त पुनर्बंटित राशि का भुगतान एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में रसोइयों के मानदेय के लिए कितनी राशि जारी हुई?

राज्य सरकार ने ₹68 करोड़ 85 लाख 28 हजार की राशि जारी की है।

यह राशि किन कर्मचारियों के लिए जारी की गई है?

यह राशि प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) में कार्यरत रसोइयों के मानदेय के लिए जारी की गई है।

राशि किस वित्तीय वर्ष के लिए है?

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में रसोइया मानदेय की द्वितीय किश्त के रूप में जारी की गई है।

कितने जिलों को राशि का पुनर्बंटन किया गया है?

प्रदेश के सभी 33 जिलों को राशि का पुनर्बंटन किया गया है।

रसोइयों के मानदेय का भुगतान कैसे होगा?

राशि का भुगतान SNA स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किए जाने का आदेश दिया गया है।