CG Ration Card News: छत्तीसगढ़ के लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर! राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा
छत्तीसगढ़ के लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर! राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, Chhattisgarh Ration Card News
एमसीबी: CG Ration Card News: जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। भारत सरकार एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब “अन्न-सहायता” व्हाट्सएप सुविधा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से हितग्राही अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर आसानी से दर्ज एवं अपडेट कर सकेंगे। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला द्वारा जिले के सभी खाद्य निरीक्षकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
CG Ration Card News: जारी आदेश के अनुसार अब राशनकार्डधारी ई-पॉस मशीन के अतिरिक्त व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर सकेंगे। ओटीपी सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
खाद्य विभाग ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में “अन्न-सहायता” क्यूआर कोड को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इस सुविधा का लाभ उठा सकें। साथ ही दुकानदारों एवं खाद्य निरीक्षकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण कराने कहा गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यह अभियान 15 मई 2026 तक पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में प्रस्तुत किया जाए। विभाग का उद्देश्य सभी राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर को डिजिटल रूप से अपडेट कर पारदर्शी एवं सुगम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुनिश्चित करना है।
- CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, इस क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात
- Yogi Cabinet Expansion Ministers list: यूपी में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ! योगी कैबिनेट विस्तार से पहले आ गई फाइनल लिस्ट…
- Hooghly TMC Worker Murder : चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल! हुगली में TMC कार्यकर्ता का मर्डर, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘शपथ के बाद जल रहा है बंगाल’
- Chhindwara Fake Baba Blackmailing: ढोंगी बाबा बेनकाब, युवती से करवाता था ऐसा गंदा काम, फिर ब्लैकमेल कर युवकों से वसूलते थे मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश
- Galaxy S25 Ultra Discount: 1 लाख रुपये वाला Galaxy S25 Ultra अब आधे दाम के करीब! ऐसी छप्परफाड़ डील कि लोग रातों-रात खरीदने दौड़ पड़े, जानें कहां मिल रहा ये ऑफर्स
- Bhanpuri Shav Dafan Vivad : इंसान की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद! अंतिम संस्कार के वक्त इस वजह से भारी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में बदला गया फैसला

Facebook


