छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आये

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - September 18, 2022 / 12:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 93 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 11,75,430 हो गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज एक व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 78 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य में संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 11,60,631 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 676 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि राज्य में महामारी से 14,123 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव देवेंद्र

देवेंद्र