छत्तीसगढ़: नाबालिग को 7 साल से बंधक बनाकर रखा था सौतेला पिता, महिला एवं बाल विकास की टीम ने किया रेस्क्यू

Ads

राजधानी रायपुर से एक नाबालिग को कई सालों तक बंधक बनाकर रखे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंधक बनाकर रखे गए एक नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया गया है। Chhattisgarh: The minor was kept hostage for 7 years by the stepfather

  •  
  • Publish Date - April 21, 2022 / 10:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

minor was kept hostage for 7 years:

रायपुर। minor was kept hostage for 7 years: राजधानी रायपुर से एक नाबालिग को कई सालों तक बंधक बनाकर रखे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंधक बनाकर रखे गए एक नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया गया है। बंधक बनाने का आरोप किसी गैर पर नहीं बल्कि कि लड़के के सौतेले पिता और बड़ी मां पर लगा है।

read more  : आज राजधानी समेत 10 जिलों में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम का मिजाज

minor was kept hostage for 7 years: बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को पड़ोसियों ने नाबालिग के साथ हो रही अत्याचार का वीडियो बनाकर भेजा। जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम हरकत में आई और 17 वर्षीय नाबालिग का रेस्क्यू किया।

read more  : सुबह की दो बड़ी खबरें: बारातियों की गाड़ी नहर में गिरी 3 की मौत, दूल्हे और बारातियों पर फायरिंग कर मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की बड़ी मां और सौतेले पिता ने ही उसे बंधक बनाकर रखा था। राजेंद्र नगर इलाके की सोलस हाइट्स सोसाइटी का मामला है, जहां नाबालिग को 10 साल की उम्र से बंधक बनाकर रखा गया था। अब जाकर 17 साल की उम्र में नाबालिग का रेस्क्यू कर उसे छुड़ाया गया है।

read more  : महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला
कहा जा रहा है कि पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर महिला बाल विकास की टीम को भेजा था, CWC ने पुलिस की मदद से बीती रात रेस्क्यू करवाया है। सौतेला पिता और बड़ी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।