छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भांजी ने लगाया था शारीरिक शोषण करने का आरोप

Actor Manoj Rajput Arrested : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भांजी ने लगाया था शारीरिक शोषण करने का आरोप

Actor Manoj Rajput Arrested

Modified Date: February 23, 2024 / 06:00 pm IST
Published Date: February 23, 2024 4:37 pm IST

भिलाई : Actor Manoj Rajput Arrested : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज राजपूत पर उसकी भांजी ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेता की भांजी ने अपनी शिकायत में बताया कि मनोज उसके साथ पिछले 11 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें : PM Kisan 16th Installment date: इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए क्या है कारण 

भांजी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Actor Manoj Rajput Arrested : बता दें कि, बिल्डर से अभिनेता बने मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज किया गया था । मनोज राजपूत की रिश्ते में भांजी लगने वाली एक युवती ने जीआरपी भिलाई 3 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी भिलाई-3 थाना में दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार की धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें : Bihar Legislative Council Election 2024 : विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, सीएम नीतीश कुमार समेत इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा पूरा.. 

पुलिस ने किया अभिनेता को गिरफ्तार

Actor Manoj Rajput Arrested : जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। उसने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत ने उसे शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2011 से 2023 तक उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया इस मामले की शिकायत के बाद जीआरपी भिलाई-3 ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित मनोज राजपूत ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फिल्म में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की है। गांव में जीरो, शहर में हीरो शीर्षक से बनी फिल्म में मनोज राजपूत ने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है। अभी यह फिल्म प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शित हो रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.