बालोद में आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, शहर में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा

CM Bhupesh Baghel attended the program organized in Balod

बालोद में आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, शहर में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 28, 2021 8:45 pm IST

बालोदः CM Bhupesh Baghel  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर मंे गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read more : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला 

CM Bhupesh Baghel  मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रूपए किलो में गोबर खरीद रही है। राज्य में अब तक गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के खाते में 116 करोड़ रूपए राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, गाय नहीं है। वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राउत समाज के कई लोग दैहान का गोबर बेचकर लखपति बन गए हैं।

Read more : कुदरत का कहरः आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पसरा मातम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के तेरह लाख से अधिक किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। लगभग पचास लाख मीटरिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। किसानों को धान की राशि का नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। सम्मेलन को संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला कोसरिया राउत यादव समाज के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।