CM Bhupesh On BJP Menifesto: “बिना मेहनत के तैयार BJP का घोषणा पत्र कांग्रेस की नक़ल”.. जाने ‘मोदी की गारंटी’ पर क्या कहा CM ने

Ads

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के हर वर्ग को साधने की भरपूर कोशिश की है। बीजेपी ने महिलाओ, युवाओ, किसानो छात्र-छात्राओं समेत बीपीएल और एपीएल वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।

  •  
  • Publish Date - November 3, 2023 / 06:15 PM IST,
    Updated On - November 3, 2023 / 08:21 PM IST

CM Bhupesh On BJP Menifesto

रायपुर: भाजपा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए अपना बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र जारी कर दिया। बोरियाकला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में खुद गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया है। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल भी मौजूद रहे।

Congress On BJP Ghoshna Patra: “संकल्प पत्र नहीं ये है भाजपा का कपट पत्र”.. बीजेपी के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया झूठ का पुलिंदा

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के हर वर्ग को साधने की भरपूर कोशिश की है। बीजेपी ने महिलाओ, युवाओ, किसानो छात्र-छात्राओं समेत बीपीएल और एपीएल वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।

सीएम ने बताया नक़ल

भाजपा के संकल्प पत्र के सामने आने के बाद इस पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घोषणा पत्र को भाजपा पर बड़े हमले किये है। सीएम भूपेश ने दावा किया है कि यह घोषणा पत्र बिना मेहनत के तैयार किया गया है। उन्होंने कांग्रेस का नक़ल किया है लेकिन अक्ल नहीं लगा पाएं। भाजपा का घोषणा पत्र जीरो बटा सन्नाटा है। इस घोषणा पत्र में घोषणा पत्र में कोई दम नहीं है।

BJP On liquor ban In CG: क्या मोदी की गारंटी में शामिल है ‘शराबबंदी’ की गारंटी?.. क्या है BJP का पूरा मास्टर प्लान? सुने अमित शाह को..

कर्जमाफी पर कुछ नही

सीएम बघेल ने कहा कि कर्जमाफी के बारे में भाजपा ने कुछ नहीं बोला। वो धान खरीदी का पैसा पंचायत से बाटेंगे, इस तरह रमन कमीशन का जुगाड़ पहले से ही कर रहे हैं। कमीशन के लिए चरणपादुका भी लिखा हैं। धान खरीदी पर उन्होंने पूछा कि 2100 का धान का दाम नहीं दिए, अब 3100 क्यों? सीएम ने कहा कि अजय चंद्राकर ने 20 क्विंटल धान पर सवाल उठाए थे, लेकिन अब अपनी ही बातों का खंडन कर रहे हैं। PM मोदी के आदेश और गारंटी में विरोधाभास है। केंद्र ने आदेश दिया था कि एमएसपी से ज्यादा दे नहीं सकते वही अब मोदी की गारंटी में इस आदेश के विपरीत बोल रहे हैं। उन्होंने बोनस की राशि देने पर भी रोक लगाईं हैं। सीएम ने सवाल किया कि सबसे पहले बताएं क्या उन्होंने आदेश निरस्त कर दिया है? जहाँ तक सिलेंडर के दामों की बात है तो सिलेंडर ₹500 पर हमनें किंतु, परंतु नहीं लगाया।

देखें भाजपा की प्रमुख घोषणाएं

  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी
  • महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12000
  • 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी
  • 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
  • 18 लाख आवास के लिए धन राशि
  • 5500 रुपए मानक बोरा की दर से तेंदुपत्ता खरीदी
  • 4500 रुपए तक बोनस
  • भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को हर साल 10000
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज
  • 500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे
  • UPSC की तर्ज पर होगी CGPSC की परीक्षा
  • CGPSC की परीक्षा घोटालों की जांच
  • उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन, बिना ब्याज के
  • स्टेट कैपिटल रीजन: 6 लाख रोजगार के अवसर
  • रानी दुर्गावती योजना: बीपीएल ​बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • कॉलेज छात्रों को मासिक ट्रेवल एलाउंस
  • भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की नीति, भ्रष्टाचार आयोग का गठन
  • हर संभाग में AIIMS की तर्ज पर CIMS खुलेगा
  • हर जिले में IIT की तर्ज पर CIT खुलेगा
  • पंचायत स्तर पर 1.5 लाख युवाओं की भर्ती
  • शक्ति पीठ योजना: चार धाम यात्रा की तर्ज पर 5 शक्ति पीठों के दर्शन
  • श्री राम लला दर्शन

CG-2023 Manifesto Pamphlet – by ishare digital on Scribd

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp