CM Vishnudeo Sai News: हरित छत्तीसगढ़ की तरफ प्रदेश ने बढ़ाया एक और कदम, सीएम विष्णुदेव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ
CM Vishnudeo Sai News: सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया।
CM Vishnudeo Sai News/Image Credit: CG DPR
- सीएम विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया।
- सीएम साय ने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- सीएम साय ने कहा कि, 25 वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं।
CM Vishnudeo Sai News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में (CM Vishnudeo Sai News) पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली।
प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए: सीएम साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि, अब मेट्रो शहरों की तर्ज पर डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ ऊर्जा मिलने से उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी तथा प्रदेश में (CM Vishnudeo Sai News) निवेश की संभावनाएं सशक्त होंगी।
सीएम साय ने एचसीजी समूह को दी बधाई
CM Vishnudeo Sai News: मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि, वे रायपुर सहित बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले में शीघ्र ही सीएनजी स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों के ईंधन खर्च में भी राहत मिलेगी।

Image Credit: CG DPR
बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रदेशवासियों को मेट्रो शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, इस दिशा में सरकार ग्रीन एनर्जी को (CM Vishnudeo Sai News) प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ ईंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें और हरित, विकसित एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
CM Vishnudeo Sai News: उल्लेखनीय है कि, सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से घरेलू उपयोग तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हेतु पाइपलाइन द्वारा पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी तथा वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक राहुल चोपड़ा, निदेशक राजीव माथुर, अध्यक्ष दीपक सावंत, राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, युवक को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, जानें कहां हुई वारदात
- Chhattisgarh Property Guideline Rates 2026 : सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रजिस्ट्री, तो पहले पढ़ लें ये खबर, 2 मार्च से लागू हो रहा है नया नियम
- Govt Public Holiday Declared: होली से पहले ही मिल जाएगी छुट्टियां.. नहीं खुलेंगे स्कूल-दफ्तर, सरकार ने जारी कर दिया आदेश

Facebook


