शह मात The Big Debate: ‘संसाधनों की लूट वाला सॉन्ग’..बस्तर में कौन राइट, कौन रॉन्ग? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम साय ने की मुलाक़ात, क्या मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर को मिलने वाला है कुछ बड़ा?

Ads

CG Politics News: प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 12:05 AM IST

CG Politics News/Image Credit: CG DPR

HIGHLIGHTS
  • प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं।
  • CM साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
  • CM ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की जानकारी भी दी।

CG Politics News: रायपुर: प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं। 19 मई को बस्तर में क्षेत्रीय परिषद की बैठक होना है, जिसके लिए CM साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, उन्हें बस्तर आने का न्योता दिया। दोनों नेताओं ने बस्तर में क्षेत्रीय परिषद मीट से पहले बस्तर विकास मॉडल पर बात की। CM ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा शिविर अब “जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। गृहमंत्री शाह ने बस्तर में विकास कार्यों की सराहना भी की।

इधर, इस पूरी कवायद को विपक्ष ने सियासी नौटंकी करार दिया। PCC चीफ दीपक बैज ने अमित शाह के बस्तर दौरे पर बड़ा आरोप लगाया, कहा कि बस्तर के खनिज संसाधनों को लूट का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। (CG Politics News)  बैज के बयान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने तंज कसा कि कांग्रेस का दर्द ये है कि नक्सलवाद खत्म कैसे हो गया।

CG Politics News: मध्य-दक्षिण परिषद की बैठक में 4 राज्यों के CM के साथ-साथ ये बैठक बस्तर में रखने के पीछे- साय सरकार की (CG Politics News) मंशा साफ है कि केंद्र-राज्य मिलकर बस्तर में डबल इंजन सरकार के बस्तर विकास मॉडल को स्थापित करे लेकिन विपक्ष बार-बार दोहरा रहा है कि ये सब बस्तर में खनिज संसाधन को लूट की प्लानिंग मात्र है, सवाल है विपक्ष की फिक्र कितनी जायज है?

इन्हे भी पढ़ें:-