कांग्रेस ने रचा साय सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र! सदन में कांग्रेस पर जमकर बरसे अजय चंद्राकर

Ads

ajay chandraker on congress: BJP के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2024 / 05:38 PM IST,
    Updated On - July 23, 2024 / 06:01 PM IST

ajay chandraker on congress

रायपुर: ajay chandraker on congress: छत्तीसगढ़ का मानसून सत्र बीते 22 जुलाई से चल रहा है। आज दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक झोंक हुई। लेकिन एक समय ऐसा आया जब BJP के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल, BJP विधायक अजय चंद्राकर ने बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने साय सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा, एक समाज को आगे करके यह षड्यंत्र रचने की कोशिश की। बलौदाबाजार के कार्यक्रम में सदन के 2 विधायक मौजूद थे। जिनमें से टेंट और खाने का खर्च एक विधायक ने उठाया। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायकों ने अजय चंद्राकर से माफी मांगने की बात कही।

अजय चंद्राकर के वक्तव्य से कांग्रेस विधायक नाराज हो गए। कांग्रेस विधायकों ने अजय चंद्राकर के वक्तव्य का बहिष्कार किया। इसके साथ ही यह फैसला लिया कि पूरे सत्र में अजय चंद्राकर के वक्तव्य का कांग्रेस बहिष्कार करेगी।

वहीं कांग्रेस विधायकों के बहिष्कार करने पर अजय चंद्राकर बिफर उठे। BJP विधायक अजय चंद्राकर राज्य सरकार पर भी बिफरे। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने CM और मंत्रियों को कहा पुरानी सरकार की गड़बड़ियों पर कई जांच समिति बनी है। अब तक जांच समिति का क्या हुआ, नहीं मालूम। ऐसे लोगों पर राज्य सरकार का इकबाल दिखना चाहिए। ऐसे लोगों पर अभी तक खेल हो जाना चाहिए था। अगर जांच समिति काम नहीं की तो पार्टी समीक्षा में रखेंगे।

read more:  Bigg Boss OTT 3: अरमान-कृतिका के इंटिमेट वीडियो ने मचाया बवाल, अब सामने आया जियो सिनेमा का बयान 

read more:  केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को लाभ, CM विष्णुदेव साय ने कहा बजट में “अमृतकाल विजन-2047” की झलक