Congress Sandhya Rao Resignation: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इस नगरपालिका की है नेता प्रतिपक्ष

Congress Sandhya Rao Resignation: गोबरा नवापारा नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Congress Sandhya Rao Resignation: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इस नगरपालिका की है नेता प्रतिपक्ष

Congress Sandhya Rao Resignation/AI Generated Image

Modified Date: June 10, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: June 10, 2026 2:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोबरा नवापारा नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष और तीन बार की पार्षद संध्या राव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया
  • संध्या राव पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़ी हुई थीं
  • उनके इस्तीफे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है

 रायपुर। Congress Sandhya Rao Resignation: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है। कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी लगातार इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अभनपुर के गोबरा नवापारा नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष और 3 बार की पार्षद संध्या राव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संध्या राव लगातार 15 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रही थी। जिसके बाद आज बड़ा फैसला लिया है। जिसे कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा झटका मना जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी साल बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।

सूरजपुर में 17 लोगों ने दिया था इस्तीफा

Congress Sandhya Rao Resignation जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले सूरजपुर में जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक भी थे।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.