छत्तीसगढ़ में 125 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में 125 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
रायपुर, 30 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 125 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1001906 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 69 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 125 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से आठ, दुर्ग से सात, राजनांदगांव से तीन, बालोद से तीन, बेमेतरा से एक, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से छह, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से पांच, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से तीन, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से आठ, कोरिया से चार, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से तीन, जशपुर से सात, बस्तर से 15, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से नौ, कांकेर से नौ, नारायणपुर से एक और बीजापुर से सात मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,906 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,86,418 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1965 मरीज उपचाराधीन हैं।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,666 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।
भाषा संजीव शफीक

Facebook


