CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत /image: Social Media
रायपुर। CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit) अगले महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति 2 सितंबर को रायपुर में आयोजित एम्स के तीसरे दीक्षांत (Raipur AIIMS Convocation 2026) समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी। बता दें एम्स निदेशक डॉ. अशोक जिंदल ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की जिसमें उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर है। उपराष्ट्रपति ने कल 8 अगस्त को श्री विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित किया, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्यक्त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा किया। इसके बाद, श्री राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लिया।
CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit वहीं, उपराष्ट्रपति आज 9 अगस्त को श्री विजय पुरम में फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेंगे। इसके बाद, वे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान (डीबीआरएआईटी) सभागार में राजकीय समारोह ‘वंदे मातरम पर तिरंगा कॉन्सर्ट’ में भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर में, ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें