Dantewada News /Photo Credit: IBC24 File
दंतेवाड़ा: Dantewada News छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र रहें दंतेवाड़ा जिले में अब विकास ने रफ्तार पकड़ी है, नक्सलियों के खात्में के बाद दूर-दराज के गांव में भी अब स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ AM/NS इंडिया किरंदुल की सीएसआर टीम ने फूलपाड़ ग्राम पंचायत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ये शिविर स्थानीय सरपंच और स्वास्थ्य विभाग के सक्रिय सहयोग से आयोजित हुआ। इस कैंप में 64 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
बीपी, शुगर और मलेरिया की हुई जांच
शिविर की सफलता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 55 मरीजों का न केवल उपचार किया गया, बल्कि उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। भविष्य की गंभीर बीमारियों को ध्यान में रखते हुए टीम ने तत्परता दिखाते हुए बीपी, शुगर और मलेरिया की 35 पैथोलॉजिकल जाँचें भी कीं।
इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में स्थानीय पंचायत प्रशासन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व योगदान रहा। ग्राम पंचायत फुलपाड़ के सरपंच, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और समर्पित मितानिनों ने न केवल ग्रामीणों को शिविर तक लाने में मदद की, बल्कि स्वास्थ्य टीम के साथ समन्वय कर पूरी व्यवस्था का संचालन सुचारू बनाया। सरपंच ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पहुंचविहीन क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर न केवल बीमारियों की पहचान करने में मददगार हैं, बल्कि इससे ग्रामीणों के आर्थिक बोझ में भी कमी आती है।