(MG Windsor EV Price/ Image Credit: MG Motor)
नई दिल्ली: MG Windsor EV Price in India: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG Windsor EV तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लॉन्च के बाद से इस इलेक्ट्रिक कार ने शानदार बिक्री दर्ज की है और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली EVs में शामिल हो चुकी है। जून 2026 में कंपनी ग्राहकों को इस कार पर कुल 50,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इस ऑफर में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी कुछ शर्तों के साथ फ्री पब्लिक चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपये से शुरू होकर 18.60 लाख रुपये तक जाती है।
MG Windsor EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है। स्टैंडर्ड मॉडल में 38kWh बैटरी पैक मिलता है जिसकी प्रमाणित रेंज 332 किलोमीटर है। वहीं नए Windsor EV Pro में 52.9kWh LFP बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 449 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। दोनों मॉडल 136 हॉर्सपावर की पावर और 200Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह कार शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
चार्जिंग के मामले में भी MG Windsor EV काफी मजबूत साबित होती है। इसमें 7.4kW AC चार्जर दिया गया है जिससे बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 9.5 घंटे का समय लगता है। वहीं 60kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को केवल 50 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यही वजह है कि यह कार लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक है।
Windsor EV Pro में कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें व्हीकल टू व्हीकल (V2V) और व्हीकल टू लोड (V2L) तकनीक दी गई है। जिससे दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों या बाहरी उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है। कार में लेवल-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और नया बेज इंटीरियर भी मिलता है। इसके अलावा नए ब्लू, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti e Vitara, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और Hyundai Creta Electric जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है।